फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anganwadi will be seen as a play school

प्ले स्कूल के रूप में नजर आएंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 03 Sep 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi will be seen as a play school
मऊ। जिले के आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही प्ले स्कूलों के रूप में नजर आएंगे। यहां तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा। केंद्रों को खूबसूरत बनाया जाएगा, जिससे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति आकर्षित हो सकें। इसके लिए बाल विकास पुष्टाहार विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट वितरित करेगा जिसमें खिलौनों के साथ ही शिक्षा प्रदान करने वाले उपकरण शामिल होंगे। सरकार की तरफ से निजी प्री प्राइमरी कक्षाओं की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित बाल वाटिका में शैक्षिक गतिविधि को बेहतर करने की कवायद तेज हो गई है। विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रही बाल वाटिका सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री स्कूल किट वितरित की जाएगी। विभाग की नई पहल से तीन से छह वर्ष के बच्चों को प्री-स्कूल किट से गतिविधि और खेल आधारित शिक्षा प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए उन्हें चार्ट, टेबल और वॉल पेंटिंग पर बनाई हिंदी और अंग्रेजी की वर्णमाला, गिनती सिखाएंगी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग को इन कार्यक्रमों को तेजी से आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले मेें 2587 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां 1250 बाल वाटिका चल रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। सके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही सभी केंद्रों में प्री स्कूल किट वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed