फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Andari defeated Indara 2-0 to reach the final.

Mau News: अंदरी ने इंदारा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

Mon, 18 May 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Andari defeated Indara 2-0 to reach the final.
अदरी नगर पंचायत के हुसैनाबाद बड़ी ईदगाह के पास चल रही स्व. राजकुमार जायसवाल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार शाम बुनकर यूनाइटेड क्लब अदरी और केएम क्लब इंदारा के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बुनकर यूनाइटेड क्लब अदरी ने केएम क्लब इंदारा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में बुनकर यूनाइटेड क्लब अदरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाफ में टीम के शाहिद ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी शाहिद ने शानदार खेल दिखाते हुए एक और गोल किया और टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह बुनकर यूनाइटेड क्लब अदरी ने केएम क्लब इंदारा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय जायसवाल ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के निर्णायक मोईद और कमेंटेटर मेराज रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंदन गुप्ता, अबू शहमा, इब्राहिम, अबुजर, नईम और जावेद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed