{"_id":"67fc0c416dd70f166103a6cb","slug":"an-uncontrolled-vehicle-hit-a-farmer-going-to-thresh-wheat-and-he-died-mau-news-c-295-1-mau1001-126565-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गेहूं की मड़ाई करने जा रहे किसान को बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गेहूं की मड़ाई करने जा रहे किसान को बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर-होलीपुर स्थित फोरलेन पर रविवार को गेहूं की खेत में मड़ाई करने जा रहे एक किसान को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।
मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर होलीपुर निवासी भोला उर्फ़ सुग्रीव राजभर (62)पुत्र लट्टू राजभर के रूप में हुई। वह रविवार की सुबह 11बजे अपने घर से अपने खेत गेहूं की मड़ाई करने के लिए जा रहे थे कि मदापुर समसपुर होलीपुर के समीप फोरलेन पर किसी वाहन चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी की पत्नी का चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
उसके चार पुत्र व एक पुत्री है। जिनकी शादियां हो चुकी हैं। उसके पुत्र शंकर, उमा, मोनू, सोनू का रोते रोते बुरा हाल था। एसओ घोसी मनोज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है,सुग्रीव के पुत्र शंकर की तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।