फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   An elderly woman and her five-year-old grandson were hit by a train and died.

UP: पांच साल के पाते को ट्रेन से बचाने दाैड़ी दादी...कट गए दोनों, एक अन्य महिला की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर

Sat, 01 Nov 2025 11:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 01 Nov 2025 11:21 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले में दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला समेत उसके पोते की माैत हो गई। दोनों को बचाने के दाैरान एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
An elderly woman and her five-year-old grandson were hit by a train and died.
मीला और अनुज की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप दिन में लगभग 1:30 बजे गरीब नवाज एक्सप्रेस की चपेट में आकर 60 वर्षीय वृद्धा और उसके पांच साल के पोते की मौत हो गई। दोनों को बचाने में 55 वर्षीय एक अन्य महिला जख्मी हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि मृतकों का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


कस्बा के कबीराबाद मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय मीला देवी अपने पोते 5 वर्षीय अनुज के साथ बकरी चरा रही थी। इस बीच 1:30 बजे मोहम्मदाबाद गोहाना रेलवे स्टेशन से साबरमती एक्सप्रेस आजमगढ़ जा रही थी। जबकि दूसरे डाउन ट्रैक पर आजमगढ़ से गरीब नवाज एक्सप्रेस आ रही थी।
विज्ञापन


डाउन ट्रैक पर 5 वर्षीय अनुज खड़ा था उसका पूरा ध्यान साबरमती ट्रेन पर था। लेकिन तेज रफ्तार से आ रही गरीब नवाज एक्सप्रेस को आता देख उसकी दादी मिला बचाने गई तो दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने में ट्रैक के पास खड़ी 55 वर्षीय सुभावती घायल हो गई। उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सुभावती को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिंताजनक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बुजुर्ग मीला के पति फूलबदन की भी कुछ साल पहले ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed