इंदारा। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अदरी देहात में श्री राम रूप का पोखरे शनिवार की शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने विधि विधान से हवन पूजन कर अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ किया। मनरेगा के तहत अमृत सरोवर निर्माण 9 लाख की लागत से बनवाया जाएगा। तालाब के चारो तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, तलब को गहरीकरण के साथ चारों तरफ बैठने के लिए ब्रेंच, रेलिंग लगेगी।वहीं रात में छटा निराली लगे इसके लिए चारों तरफ स्ट्रीट लाइट क व्यवस्था की जाएगी। तालाब में निरंतर स्वच्छ पानी रहे इसके लिए एक पंप हाउस बनेगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने अपने संबोधन में कहा कि अब लोगों को रोजगार के लिए प्रदेश पलायन नहीं करना पड़ेगा। गांव में ही सभी लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही गांव में जल संचयन हो सकेगा। जिससे गांव में जलस्तर बना रहेगा और पशु पक्षियों को पानी मिल सकेगा।वहीं प्रधान प्रतिनिधि अमरजीत चौहान ने कहा कि इस सरोवर के बन जाने से गांव में पशु पक्षियों सहित आम जनमानस को लाभ मिलेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान अर्चना देवी, सचिव राकेश सिंह,राम अवध यादव, बैजनाथ गोंड, नरसिंह मौर्य, विरेंद्र चौहान,अजय मद्वेशिया, निरंजन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।