फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambulance workers warned to boycott work if adjustment demands are not met

समायोजन की मांगे पूरी ना होने पर कार्य बहिष्कार करने की एंबुलेंस कर्मियों ने दी चेतावनी

Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ambulance workers warned to boycott work if adjustment demands are not met
मऊ। समायोजन की मांग को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। वह तीन दिनों से कलेक्ट्रेट में समायोजन सहित कुल छह मांगों को लेकर धरनारत हैं। रविवार को तीसरे दिन भी धरना चलता रहा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप राय ने चेताया कि मांग ना पूरी होने की दशा में सोमवार से जिले भर में संचालित 108 एंबुलेंस के पहिए पूरी तरह से थम जायेंगे। कहा कि आपात काल के लिए जिले में महज तीन एंबुलेंस की ही संचालन किया जायेगा। प्रदेश के सभी जिलों की भांति मऊ जिले में भी एंबुलेंस कर्मचारी समायोजन ठेका प्रथा से मुक्ति आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कहा कि मांगे न माने जाने की दशा में संगठन कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर महामंत्री जनार्दन चौहान, उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश चौहान, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार दूबे, मनोज कुमार, राजकुमार भारती, सुनील भारती, दिनेश पाण्डेय, कन्हैया, बबलू, रामप्रसाद, श शिकान्त, विनोद, अर्जुन, रामपति, रामप्रवेश व योगेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed