{"_id":"60fafbf48ebc3e586672a505","slug":"ambulance-personnel-s-movement-started-for-adjustment-mau-news-vns602082675","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन को लेकर एंबुलेंस कर्मियों का आंदोलन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने प्रदर्शन करने के बाद अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि तीन दिन के भीतर मांग पूरी ना होने पर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे।
धरने को संबोधित करते हुए जीवनदायनी संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप राय ने कहा कि शुक्रवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना आरंभ किया गया है। मांगों में एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को ना बदलाकर अनुभवी कर्मचारियों को ही रखा जाना। एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी से मुक्त रखा जाए। कोरोना काल में जान गवां चुके कर्मचारियों के परिवार को सदस्यों को बीमा राशि 50 लाख रुपये सरकार की तरफ से सहायता राशि जारी करने के साथ प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता दिये जाने की मांग की।
इसके अलावा कर्मचारियों को सहानुभूति पूर्वक यथास्थिति नौकरी पर रखने और प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी ना लेने की मांग की। चेताया कि एएलएस एंबुलेस कर्मचारियों के प्रति समायोजन को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं होता तो संगठन 26 जुलाई को कार्य बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री जनार्दन चौहान, उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश चौहान, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार दूबे, मनोज कुमार, राजकुमार भारती, सुनील भारती, दिनेश पांडेय, कन्हैया, बबलू, रामप्रसाद, शशिकांत, विनोद, अर्जुन, रामपति, राम प्रवेश व योगेश आदि रहे।