फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambulance fare fixed for Corona patients

कोरोना मरीजों के लिए एंबुलेंस का किराया तय

Sun, 09 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ambulance fare fixed for Corona patients
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में एंबुलेंस चालक अब कोरोना मरीजों से मनमाना किराया नहीं वसूल कर सकेंगे। इस तरह की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने एंबुलेंस का किराया निर्धारित किया है। निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले एंबुलेंस चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में एंबुलेंस चालकों की ओर से कोरोना मरीजों से मनमाना किराया वसूलने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिला प्रशासन ने एंबुलेंस का किराया निर्धारित किया है। तय रेट के अनुसार दस किलोमीटर के लिए ऑक्सीजन रहित एंबुलेंस का किराया एक हजार रुपये तय किया गया है। इसके बाद 100 रुपये प्रति किमी की दर से किराया लगेगा। दस किमी का ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस का किराया 1500 रुपये तय है। इससे अधिक दूरी होने पर 150 रुपये प्रति किमी की दर से किराया लगेगा। वेंटिलेटर सपोर्ट वाली एंबुलेंस का 10 किमी तक का किराया 2500 रुपये तय है। इसके बाद 200 रुपये प्रति किमी की दर से किराया देय होगा। निर्धारित दरें प्रति ट्रिप के अनुसार ही देय होंगी। मरीज को कोविड हास्पिटल तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस वापसी का किराया अनुमन्य नहीं होगा। जिले के अलावा अन्य जनपदों में यही किराया मान्य होगा। निर्धारित दर से अधिक किराया मांगने की स्थिति में कोविड मरीज तथा उनके परिवारजन पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 तथा पुलिस कंट्रोल रूम 9454417472 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के लिपिक महेंद्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed