फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambedkar was trying to get the rights of the backwards

पिछड़ो के अधिकार को दिलाने के लिए प्रयत्नशील थे आंबेडकर

Sun, 06 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar was trying to get the rights of the backwards
मऊ। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश में गैर बराबरी को खत्म करने के लिए तमाम तरह के कदम उठाए। राष्ट्रीय सचिव रामहरी चौहान ने कहा कि डॉ. आंबेडकर दलितों, पिछड़ो के अधिकार को दिलाने के लिए सतत प्रयत्नशील थे। जिला उपाध्यक्ष रमेश दुबे ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज में समरसता कायम करने के लिए संविधान में अधिकार निहित किया। जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, राजेंद्र यादव, दिलीप पांडेय, अखिलेश यादव, उमेश यादव, अखंड पांडेय, सीताराम यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

वहीं नवजागरण आंबेडकर समिति के तत्वावधान में भीटी स्थित आंबेडकर प्रतिमा परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर ऊषा भारती ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। हम सभी शोषितों, वंचितों तथा पिछड़े समाज के लोगों को अपने अधिकार लेने के लिए स्वयं संघर्ष करने की आवश्यकता है। इस दौरान सुरेश प्रसाद, मारकंडेय, रमन भारती, शिवाजी राव, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन / फतहपुरमंडाव : मधुबन तहसील क्षेत्र के उफरौली के बनियाबन तिराहा पर भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया । कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, नारी समाज के मुक्तिदाता, कमजोर व उपेक्षित वर्गों के मसीहा रहे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अपना दल एस ने दी श्रद्धांजलि
घोसी। अपना दल एस की बैठक रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय चिरैयाटांड़, अमिला पर संपन्न हुईं। दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके विचारों को आत्मसात करने के साथ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, जिला प्रभारी सनातन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार प्रकोष्ठ रमेश चंद्र सिंह, जिला महासचिव रमाशंकर यादव, राम सिंह पटेल, राज कुमार पटेल, अनिल राय आदि ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाबा साहेब के बताए मार्गों पर चलने का लिया संकल्प
मऊ। मानव सेवा संस्था द्वारा रविवार को खालिसपुर मोड़ स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश, जिला संगठन मंत्री श्याम भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा मद्धेशिया, ब्लाक महामंत्री आश्कर नमन, तहसील उपाध्यक्ष सूरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed