{"_id":"ccfab2778fe40b863009d474ee072e32","slug":"ambedkar-s-statue-of-ctigrst-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, सड़क जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रानीपुर क्षेत्र के भरकुंआ गांव में लगी अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर सोमवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर आ गया। घंटों चिरैयाकोट मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ एवं थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के भरकुंआ गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। रात में प्रतिमा को किसी अराजकतत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश हो गए।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में वह चिरैयाकोट मार्ग पर पहुंचकर जाम कर दिए। ग्रामीण अराजकत्व के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम लगभग एक घंटे तक चला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम आरडी पाण्डेय, सीओ रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार पहुंचे और किसी प्रकार ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस संबंध में ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रशासन ने प्रतिमा की मरम्मत कराई।