फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambedkar Jayanti

सादगी से मनी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

Tue, 14 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti
नगर के परदहां स्थित राजीव गाँधी महिला पीजी कालेज में डा.भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनके चित्र पर मार - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सादगी से मनाई गई। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने बाबा भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती राजीव गांधी पीजी कालेज में मनाया। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है। उनके द्वारा रचित संविधान ही हमारे देश की मूल आत्मा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष राना खातून ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। इस दौरान अकरम प्रीमियर, शशिकांत राय, राजकुमार आदि शामिल रहे। नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। एसीटी ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माताओं में सें प्रमुख रहे हैं। अंत में कोरोना वायरस के समूल निस्तारण के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने का युवा क्लबों का आह्वान किया। साथ ही समता मूलक समाज की संकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला युवा समन्यक कपिलदेव राम आदि शामिल रहे। भाकपा (माले) की तरफ से पार्टी कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेता वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार आदि शामिल रहे। फतहहपुर मंडाव: समाजवादी पार्टी के नेता तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव गुड्डू ने मधुबन तहसील क्षेत्र के वीएमवाई स्कूल के प्रांगण मेें संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि बाबा साहब समाज सुधारक थे। इस दौरान अजीत यादव, मयंक पांडेय, नीरज यादव आदि शामिल रहे। रानीपुर: क्षेत्र के पलिगढ़, खुरहट, अमारी, अमरहट, रानीपुर, ब्राह्मणपुरा, काझा, कमथरी सहित विभिन्न इलाकों में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को सादगी से मनाया गया। सोशल डिस्टेसिंग के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुसुम्हा: क्षेत्र के गोठा, कोरौली, हरिपरा, कुसम्हा, नई बाजार सहित विभिन्न्न इलाकों में आदि जगहों पर लोग अपने घरों में ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सादगी से मनाया। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मझवारा:क्षेत्र के पतिला जमीन पतिला में मंगलवार को सादगी तथा सोशल डिस्टेंस के साथ संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती सादगी से मनाया गया।इस दौरान शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वामीनाथ राय, विनोद, राहुल कुमार, रामप्रवेश, संजय, आदर्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed