{"_id":"5fe22f198ebc3e3c4f42ea31","slug":"amar-ujala-investigation-employees-were-busy-in-sunbathing-at-arto-mau-mau-news-vns564936254","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पड़तालः एआरटीओ मऊ में काम छोड़ धूप सेंकने में व्यस्त रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला पड़तालः एआरटीओ मऊ में काम छोड़ धूप सेंकने में व्यस्त रहे कर्मचारी
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में 10.30 बजे खाली आरआई की कुर्सी।
- फोटो : MAU
मऊ। एआरटीओ में मंगलवार सुबह दस बजे तक लगभग सभी कर्मचारी तो आ गए लेकिन अधिकारी अपने केबिन में नहीं दिखे। सुबह आने के बाद ठंड होने से कुछ कर्मचारी तो अपने काम में मशगूल रहे लेकिन कुछ तो अपनी हाजिरी लगाकर कार्यालय के पीछे जाकर धूप सेंकते नजर आए।
अमर उजाला की टीम सुबह पौने दस बजे ही एआरटीओ पहुंच गई थी। एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू ठीक दस बजे अपने दफ्तर पहुंच गए। धीरे धीरे अन्य कर्मचारी भी आने लगे। प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप उपाध्याय भी 10.05 बजे अपने दफ्तर आ गए। विभागीय कार्यों के सिलसिले में वे एआरटीओ के पास बैठकर कुछ काम काज निपटवाने लगे।
कार्यालय के सामने बने दस काउंटरों में से सिर्फ चार पर कर्मचारी 10.10 बजे तक आकर बैठ गए थे। जबकि डीईओ सहित अन्य कर्मचारी अपने काउंटरों पर नहीं थे। लाइसेंस बायोमेट्रिक कक्ष में तीन कंप्यूटर हैं। इनमें से सिर्फ दो पर कर्मचारी बैठे, एक कांउटर का कर्मचारी हाजिरी लगाने के बाद अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ बाहर निकलकर धूप का आनंद लेते देखे गए।
विज्ञापन
प्रवर्तन अधिकारी और आरआई और एआरटीओ प्रवर्तन की कुर्सियां 11 बजे तक खाली रहीं। साढ़े दस बजे तक लाइसेंस के लिए परीक्षा देने के लिए सात युवक कतार में लगे थे। उधर लाइसेंस बायो मेट्रिक कक्ष में अपने फोटो और हस्ताक्षर प्रमाणित कराने के लिए कोई भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा था। बाहर कुछ दलाल ग्राहकों का इंतजार करते देखे गए। इक्का दुक्का लोग इन दलालों से संकर्प कर कुछ के बारे में जानकारी लेते देखे गए।
---
धूल खा रही हैं फर्श पर रखी फाइलें
एआरटीओ कक्ष के ठीक सामने बगल में दोनों तरफ सैकड़ों पत्रावलियां लाल रंगे के कपड़े में गट्ठर बांध कर रखी गई हैं। आफिस में रैक न बनने से इन पत्रावलियों को फर्श पर रखा गया है। सालों से यह फर्श पर रखी धूल फांक रही हैं।
----
प्रवर्तन अधिकारी और एआरटीओ प्रवर्तन शासन के निर्देश पर वाहनों में आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए फील्ड में हैं। एक लिपिक को ट्रेजरी भेजा गया है जबकि एक को विभागीय कार्य से भेजा गया है। दो कर्मचारी अवकाश पर हैं। सभी कर्मचारियों को समय से दफ्तर पहुंचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारी समय से दफ्तर पहुंचते भी हैं।
- महेंद्र बाबू, एआरटीओ (प्रशासन), मऊ।