फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Always keep riot control equipment with you: SP

हमेशा साथ रखें दंगा नियंत्रण उपकरण : एसपी

Fri, 05 Jun 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Always keep riot control equipment with you: SP
एसपी कमलेश बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उच्च कोटि के अनुशासन, वर्दी के टर्नआउट तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी सदैव मानसिक और शारीरिक रूप से तत्पर रहें तथा दंगा नियंत्रण के सभी उपकरण हमेशा अपने साथ रखें, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ड्रोन कैमरा, फॉरेंसिक वैन, चारपहिया और दोपहिया पीआरवी वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी-राइट इक्विपमेंट आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पीआरवी कर्मियों को गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्राथमिक कार्रवाई करने, घटनास्थल को सुरक्षित करने तथा क्राइम सीन किट का सही तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी क्रिश राजपूत, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed