फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Alok Cricket Academy Muhammadabad Gohana defeated Azamgarh by 111 runs

Mau News: आलोक क्रिकेट एकेडमी मुहम्मदाबाद गोहना ने आजमगढ़ को 111 रनों से हराया

Fri, 05 Jun 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Alok Cricket Academy Muhammadabad Gohana defeated Azamgarh by 111 runs
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में बल्लेबाज को गेंद फेंकता गेंदबाज। संवाद - फोटो : अमर उजाला
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को अंडर-16 वर्ग के तहत आलोक क्रिकेट एकेडमी मुहम्मदाबाद गोहना और सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ के बीच 35-35 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें आलोक क्रिकेट एकेडमी ने आजमगढ़ की टीम को 111 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आलोक क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। टीम की ओर से उज्ज्वल सरोज ने 101 रन, सचिन ने 33 रन, सुधांशु तिवारी ने 100 रन, शुभम ने 59 रन और प्रांजल ने 15 रन का योगदान दिया। इसके अलावा 26 रन अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) के रूप में बने।
विज्ञापन

आजमगढ़ की ओर से गेंदबाज अंबुज ने 2 विकेट लिए, जबकि अंकित, आयुष, शिवांश और हिमांशु ने 1-1 विकेट हासिल किया। एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा।
360 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम दबाव में संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम 32.5 ओवर में 249 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शिवम कुमार ने 96 रन, आयुष टंडन ने 49 रन, अद्विक ने 32 रन, अंबुज ने 28 रन, कौशल ने 27 रन और सत्यम मोदनवाल ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में पंकज ने 4 विकेट, रवि और गौरव ने 2-2 विकेट तथा ऋतिक और रोशन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मैच के मैन ऑफ द मैच सुधांशु तिवारी रहे। स्कोरिंग आदर्श यादव ने की, जबकि अंपायरिंग अमित कुमार और राहुल शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed