फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allotment of vacant houses in Kanshi Ram Awas will be done soon

कांशीराम आवास में खाली पड़े मकानों का जल्द होगा आवंटन

Thu, 19 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Allotment of vacant houses in Kanshi Ram Awas will be done soon
मऊ। जिले में शहरी आवास योजना के तहत कांशीराम आवास में शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में खाली पड़े मकानों का भी आवंटन जल्द किया जाएगा। इसके लिए सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत सात नवीन पाकेट बनाए गए हैं। पिछले वर्ष कुल 948 नव- निर्मित मकानों में महज 845 मकानों का ही आवंटन हो सका था। शेष खाली पड़े 103 मकानों का आवंटन किया जाना शेष है। इसके लिए डूडा की तरफ से कवायद शुरू की जा रही है। शहर के इमिलिया पाकेट में सभी मकान आवंटित हो चुके हैं। जबकि कंधेरी, सुल्तानपुर, सिकटिया, परदहां ग्रामीण, परदहां शहरी, स्वदेशी काटन मिल पाकेट में कुल मिलाकर 103 भवनों का आवंटन शेष है। परियोजना अधिकारी डूडा रजनीश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कांशीराम शहरी आवास के तहत बने भवनों में खाली पड़ मकानों का आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed