फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   alliance with Samajwadi party in presence of akhilesh yadav on party foundation Day in mahapanchayat mau

सपा-सुभासपा का गठबंधन: अखिलेश-ओमप्रकाश साथ उतरेंगे चुनावी मैदान में, राजभर बोले- सरकार बनते ही बिजली बिल होगा माफ, महंगाई ने तोड़ी कमर

Wed, 27 Oct 2021 03:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Oct 2021 03:10 PM IST
सार

सुभासपा के स्थापना दिवस समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर एक साथ मंच पर पहुंचे। यहां विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों दलों में गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। साथ ही दोनों ने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
alliance with Samajwadi party in presence of akhilesh yadav on party foundation Day in mahapanchayat mau
एक साथ मंच पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : twitter.com/samajwadiparty

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के 19वें स्थापना दिवस पर बुधवार को मऊ जिले के हलधरपुर के पास ढोलवन में महापंचायत का आयोजन किया। मंच पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक साथ मंच से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की।

विज्ञापन


सरकार बनते ही माफ होगी बिजली 
ओमप्रकाश राजभर ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के होने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने साथ लाया हूं। सरकार बनते ही घरेलू बिजली पांच साल तक माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर देश में किसी को झूठ का ताज देना हो तो उसके हकदार प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मऊ में अखिलेश: सपा-सुभासपा के गठबंधन पर बोले- दिल्ली, लखनऊ में बैठे लोग हो रहे लाल-पीला, महंगाई से गरीब मर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा और सुभसपा की सरकार बनने के बाद गरीबों का इलाज मुफ्त होगा। अब सीएम योगी और पीएम मोदी की विदाई नजदीक आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का दावा करने वाली सरकार में आज पेट्रोल, सरसों का तेल, पेट्रोल, अरहर की दाल, सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई कमर तोड़ रही है।

पुलिसकर्मियों को 18 घंटे ड्यूटी के बाद 8 घंटे की तनख्वाह दी जाती है- राजभर

वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकमिर्यो को इशारा करते हुए कहा कि सरकार अभी पुलिस कर्मचारियों से 18 घंटा ड्यूटी कराकर आठ घंटे की ही तनख्वाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हफ्ते में एक दिन छुट्टी, वेतन विसंगति, बॉर्डर सीमा खत्म करके बगल के जिले में नियुक्त किया जाएगा।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अखिलेश यादव वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने स्वागत किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर वार्ता की। इसके बाद दोनों का हेलीकॉप्टर करीब एक बजे महापंचायत के पास में ही बने हैलीपेड पर उतरा। फिर एक साथ दोनों एक मंच पर पहुंचे और समर्थकों का अभिवादन किया।

महापंचायत में मौजूद हजारों की भीड़ ने झंडे और हाथ उठाकर दोनों नेताओं का अभिवादन किया। मंच पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। अखिलेश यादव तीन बजे वे यहां से आजमगढ़ चले जाएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद आगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed