Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegations of rigging in vote counting; demand to cancel the teachers' election and hold a re-poll.

Mau News: मतगणना में धांधली का आरोप, शिक्षक चुनाव रद्द कर पुनर्मतदान कराने की मांग

Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in vote counting; demand to cancel the teachers' election and hold a re-poll.
कलेक्ट्रेट पर मौन जुलूस निकालकर पहुंचे त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट से जुड़े ​शिक्षक। 
मऊ। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान गंभीर अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के तत्वावधान में शिक्षकों ने मौन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर बृहस्पतिवार को भारत निर्वाचन आयोग (नई दिल्ली) को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पूरी मतगणना प्रक्रिया को संदेहास्पद करार दिया गया है। शिक्षकों की मांग है कि इस चुनाव को तत्काल प्रभाव से रद कर पुनर्मतदान कराने की मांग किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के तत्वावधान में नगर के गाजीपुर तिराहा से मौन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष जयराम यादव ने कहा कि पूरी मतगणना प्रक्रिया, स्ट्रॉन्ग रूम के सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और गिने गए मतपत्रों को तुरंत सील कर सुरक्षित किया जाए। मतगणना के चतुर्थ चक्र में शामिल 1,612 मतों और अन्य संदिग्ध मतपत्रों की फॉरेंसिक तथा हस्तलेख विशेषज्ञों से गहन जांच कराई जाए। पूरी प्रक्रिया में हुए प्रशासनिक पक्षपात की जांच किसी स्वतंत्र एवं सक्षम एजेंसी/अधिकारी से कराई जाए।
वहीं जिला महामंत्री देवानंद ने कहा कि जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव रद कर नए सिरे से मतदान कराया जाए। भविष्य की मतगणना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतपत्रों पर वरीयता अंक शब्दों में लिखने तथा शेष प्रत्याशियों के नाम के आगे क्रॉस लगाने का नियम अनिवार्य किया जाए।

मौन जुलूस जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडे, नन्हेलाल भारती, प्रधानाचार्य हरिंदर प्रसाद, रवि प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य सुग्रीव कुमार गौरव, विनय शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed