फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegations of irregularities in sugarcane weighing, farmers protest

Mau News: गन्ना तौल में अनियमितता का आरोप, किसानों का प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in sugarcane weighing, farmers protest
घोसी। स्थानीय क्षेत्र के धरौली स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल में मंगलवार को किसानों ने गन्ना तौल में अनियमितता का आरोप लगाते हुए चीनी मिल प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी होने पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र आस्थाना ने अपने कार्यालय में बुलाकर किसानों की बातों को प्रमुखता से सुना। समाधान करने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चीनी मिल प्रशासन किसानों के साथ दोहरा रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ चीनी मिल देर से शुरू होने के बावजूद समय से किसानों को पर्चियां वितरित नहीं की जा रही है। दो महीने से पर्ची के लिए गन्ना समिति और मिल का चक्कर लगा रहे हैं। बड़े किसान एक ट्राली ही गन्ने की आपूर्ति कर पाए हैं।
विज्ञापन

जबकि खेतों में कई बीघे गन्ना की फसलें पड़ी है। फिर भी किसानों को पर्चियां समय से वितरित नहीं की जा रही हैं। आए दिन चीनी मिल में खराबी के चलते मिल बंद हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे किसानों को गन्ना लेकर कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो हमलोग अपने गन्ना को खेतों में फूंकने के लिए बाध्य होंगे। चीनी मिल किसानों को अधिक गन्ना बोने के लिए प्रेरित कर किसानों से गन्ना बुआई कराया है और चीनी मिल में आपूर्ति व पेराई के नाम पर किसानों के साथ भेदभाव हो रहा है।
वहीं चीनी मिल नोटिस जारी कर मिल बंद करने की घोषणा कर दी है। इस संबंध में प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र आस्थाना ने कहा कि नोटिस जारी करना एक नियमित प्रकिया है। क्षेत्र के गन्ना किसानों की गन्ना आपूर्ति के बाद चीनी मिल बंद होगी। किसान अपने गन्ना की आपूर्ति समय से करें।

प्रदर्शन करने वालों में नीरज कुमार, मनोज कुमार, राणा प्रताप राय, सीता सिंह, कमलाकांत उपाध्याय, मृत्युंजय सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed