फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegations of ignoring environmental standards, people troubled by dust flying on the road

Mau News: पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी का आरोप, मार्ग पर उड़ रही धूल से लोग परेशान

Sun, 24 May 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of ignoring environmental standards, people troubled by dust flying on the road
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से उड़ रही धूल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने निर्माण एजेंसी पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं कराने का आरोप लगाया है। इससे आसपास के क्षेत्र में धूल का गुबार बना रहता है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने एजेंसी को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पिछले एक वर्ष से चल रहा है। निर्माण के लिए क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क तोड़कर पिलर लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी की जा रही है और धूल नियंत्रण के लिए जरूरी पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

क्रॉसिंग के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। दिन-रात वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है, जिससे घरों में धूल जम रही है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली-सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग को स्टेट हाईवे के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ फोरलेन निर्माण और भोजापुर में ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।

स्थानीय निवासी कमलेश, प्रदीप, उत्सव और कुलदीप ने चेतावनी दी है कि जल्द पानी का छिड़काव शुरू नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि निर्माण एजेंसी को नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article