फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegation of death due to heart attack under pressure of loan recovery.

Mau News: लोन की वसूली के दबाव में हार्ट अटैक से मौत का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Allegation of death due to heart attack under pressure of loan recovery.
मृतक अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर
नगर पंचायत अमिला के हनुमान चौक स्थित सोनकर बस्ती निवासी अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर (38) की मंगलवार की शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बैंक लोन की वसूली के दबाव के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए बैंक के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन

अजय उर्फ गोरेलाल की कुसुम्हा बाजार में फास्ट फूड की दुकान है। मंगलवार की शाम दुकान पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत होकर गिर गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुजाता सोनकर और परिजनों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अमिला शाखा के कर्मचारियों और बिचौलियों पर लोन वसूली के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि लगातार वसूली के दबाव और मानसिक तनाव के कारण अजय अवसाद में रहने लगे थे।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि अजय ने करीब छह वर्ष पूर्व अपने नाम पर 20 लाख रुपये और पत्नी सुजाता के नाम पर 11 लाख रुपये, कुल 31 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण की वसूली को लेकर बैंक की ओर से कई बार नोटिस दिए जाने के बाद लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शव घर पहुंचने के कुछ देर बाद परिजन शव लेकर अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कोतवाल रविंद्रनाथ राय के काफी समझाने-बुझाने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों ने शव मुख्य मार्ग से हटाकर बैंक के प्रवेश द्वार पर रख दिया और कार्रवाई की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ जितेंद्र सिंह और एसडीएम अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, परिजन बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पत्नी सुजाता ने बैंककर्मियों सहित कथित बिचौलियों के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

मृतक अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर

मृतक अजय उर्फ गोरेलाल सोनकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed