फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allama Amjadi was rich in versatility

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे अल्लामा अमजदी

Thu, 02 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Allama Amjadi was rich in versatility
घोसी। करीमुद्दीनपुर स्थित मदरसा अमजदिया रिजविया परिसर में बुधवार की रात ‘उर्से अमजदी’ का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अल्लाम अमजदी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कार्यक्रम की शुरुआत हफीज जहांगीर अहमद की तिलावते कलामे पाक से हुआ। गुजरात से आये मौलाना मुबारक हुसैन ने कहा कि हजरत अल्लामा अमजदी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने इल्म की रोशनी से जो ज्ञान दिया वह भारत ही नही विश्व के कई देशों में अपनी खुशबू फैला रहा है। कहा कि उलेमा ने समाज के अन्दर पाए जाने वाले सबसे बड़े आलिम की बात मान कर उस पर अमल किया है। इसलिए हमें भी सबसे बड़े आलिम की बात माननी चाहिए और वह जो भी नेक सलाह दे उसको अमल में लानी चाहिए। मुफ्ती शमशाद अहमद ने कहा कि मौलाना एक अजीम फकीह थे। जिसका प्रमाण उनके द्वारा लिखी पुस्तक ‘बहारे शरिया’ है। परम्परा के अनुसार शिक्षक डे का आयोजन किया गया। फजीलत के विद्यार्थियों ने अपने उस्तादों को उपहार देकर सम्मानित किया। समापन अल्लामा जियाउल मुस्तफा कादरी की दुआओं से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed