फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All the cases registered in the farmers' movement should be returned

किसान आंदोलन में दर्ज सभी मुकदमें हो वापस

Fri, 19 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
All the cases registered in the farmers' movement should be returned
मऊ। संयुक्त किसान मोर्चा ने चेताया है कि कानून वापस लेने, किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस होने तथा शहीद किसानों को मुआवजा देने तक आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक राम कुमार भारती ने कहा कि सरकार द्वारा कानून वापस लेना किसानों के संघर्ष की जीत है। भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार संघर्षशील किसानों के समक्ष घुटने टेकने और उनकी जायज मांगें मानने को मजबूर हुई है। यह ऐतिहासिक किसान आंदोलन की बड़ी जीत है। जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि निर्भीक दृढ़ प्रतिज्ञा, मेहनतकशों का दीर्घस्थायी आंदोलन ही सत्ताधारी पार्टियों की जनविरोधी नीतियों, साजिशों और कारनामों को शिकस्त दे सकता है। कहा कि यह आंदोलन किसान आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा, आश्रितों को सरकारी नौकरी, फसल के मूल्य की कानूनी गारंटी, बिजली बिल 2020, पराली जलाने पर जुर्माना लगाने की कानून की वापसी सहित किसान मजदूर विरोधी अध्यादेश और कानून को वापस लेने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed