फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All five accused of murder of prime candidate arrested

प्रधान प्रत्याशी की हत्या के सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
All five accused of murder of prime candidate arrested
बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव में रविवार की सुबह ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के विरोध के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी सोमवार को जबकि मुख्य आरोपी कमलेश राय और उसके बेटे दिवाकर राय को मंगलवार की सुबह पुलिस ने दबोचा। मालूम हो कि हथिनी गांव में राममुनेश से नाली निर्माण के विरोध में कुछ लोगों से विवाद के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम का गठन किया था जो आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी। ताबड़तोड़ छापेमारी का असर रहा कि पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन ही तीन आरोपियों दुर्गविजय यादव, अशोक यादव और विनय राय को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी कमलेश राय और उसका बेटा दिवाकर राय फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें भी मंगलवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया। हत्या को लेकर गांव में लोगों के गुस्से को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया पांचों आरोपी गिरफ्तार हो गए है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed