फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Alert regarding bird flu, task committee formed

बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, टास्क कमेटी गठित

Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Alert regarding bird flu, task committee formed
मऊ। राजस्थान, मध्यप्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। पशु चिकित्सकों और सरकारी अस्पतालों के प्रभारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग ने सभी पशु चिकित्सकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहने के निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारियों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू का राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल में प्रकोप को देखते हुए सरकार गंभीर है। प्रदेश सरकार ने पक्षियों की अप्राकृतिक मौत की सूचना पशुपालन विभाग को तत्काल देने का निर्देश दिया है। बर्ड फ्लू को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने आठ सदस्यीय टीम की टास्क कमेटी गठित की हैै। उन्होंने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जिले के चारों तहसीलों के पशु चिकित्सकों की बैठक कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। हालांकि जिले में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

इनसेट
बर्ड फ्लू के लक्षण
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं। सांस लेने में समस्या, उल्टी का अहसास, बुखार, नाक बहना, मांसपेशियों, पेट के निचले हिस्से और सिर में दर्द रहना बर्ड फ्लू के लक्षण हैं। यह बीमारी मुर्गियों और संक्रमित पक्षियों के बेहद पास रहने से इंसानों में होती है। यह वायरस इंसानों में आंख, नाक और मुंह के जरिये प्रवेश करता है। इसमें पाया जाने वाला एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस काफी खतरनाक होता है। इससे संक्रमित होने पर जान तक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed