फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Akhilesh can be the leader of liars, not the messiah of the poor: Keshav Prasad

झूठों के सरदार हो सकते हैं अखिलेश, गरीबों के मसीहा नहीं : केशव प्रसाद

Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh can be the leader of liars, not the messiah of the poor: Keshav Prasad
उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव झूठों के सरदार हो सकते हैं लेकिन गरीबों के मसीहा नहीं हो सकते। सपा मुखिया अखिलेेश यादव कहते हैं कि हम पिछड़ों, दलितोंं और मुसलमानों को एक करके 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को हराएंगे। पिछली बार सपा, बसपा, कांग्रेस साथ मिलकर भी नहीं हरा पाई थीं। इस बार समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। कांग्रेस का एक सांसद रायबरेली से है, 2024 में वहां भी कमल खिल जाएगा। वह रविवार को कोपागंज के बापू इंटर काॅलेज के मैदान से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित भाजपा की जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों दल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। 2014 से पहले देश पर जब आतंकवादी हमले होते थे, तो सपा-बसपा के समर्थन से चलने वाली केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री सिर्फ निंदा करते थे। जब जनता ने देश की बागडोर नरेंद्र मोदी को सौंप दी तो सेना सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है। पहले की सरकार सेना को जवाबी कार्रवाई की छूट नहीं देती थी, आज दुश्मन की गोली का जवाब गोला से दिया जाता है। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से सवाल किया कि 2024 में गरीबों का साथ देने वाले को प्रधानमंत्री बनना चाहिए या गुंडों और अपराधियों का साथ देने वाले को। विकास करने वालों की सरकार बननी चाहिए या विकास के नाम पर कागजी कार्रवाई करने वालों की। आह्वान किया कि घोसी लोक सभा समेत पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाना है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने विकास की बात करते हुए कहा कि मऊ जैसे छोटे जिले में 41 हजार गरीबों को प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ दिया गया है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास राज महल से कम नहीं है। कहा कि देश के 50 करोड़ गरीबों के बैंक में जनधन खाते खोले गए। 2019 से हर वर्ष दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तें सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही हैं। बिना भेदभाव के जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी और सौभाग्य योजना के तहत गरीबों के घर तक बिजली पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

-----------------
इनसेट
घोसी विस चुनाव में लोगों ने गलत निर्णय लिया : एके शर्मा
मऊ। प्रदेश के उर्जा मंत्री एके शर्मा ने भोजपुरी में जनसभा में कहा कि पूर्वांचल के पिछड़ापन का कारण सही राजनीतिक निर्णय न लेना है। कहा कि विधान सभा के चुनाव में घोसी के लोगों ने गलत निर्णय लेते हुए विजय राजभर को हरा दिया था। इस तरह 2019 में लोगों ने ऐसे सांसद को चुनाव जिताया, जिनका चेहरा जनता ने चुनाव के बाद से नहीं देखा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक राम विलास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, सकलदीप राजभर, हरिनारायण राजभर, विजय राजभर, जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, अजय जायसवाल, अखिलेश तिवारी, मुन्ना दूबे, अजय जायसवाल, बब्बन राजभर, सुनील गुप्त आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इनसेट
गर्मी और उमस से परेशान रहे लोग
मऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तय समय से दो घंटे की देरी से दोपहर 1.55 बजे पहुंचे। काफी देर से लोग उनका इंतजार करते रहे। तेज धूप और उमस के कारण लोगों काफी परेशान दिखे। हालांकि सभास्थल पर पीने के लिए पानी और कूलर की व्यवस्था थी।

---------
साहब, पिताजी बहुत शराब पीते हैं
मऊ। जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने पर उनसे फैजुल्लापुर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर नीरज ने मिलकर गुहार लगाई। कहा कि साहब, पिताजी बहुत शराब पीते हैं। कृपया हमारे परिवार को बचा लीजिए। बताया कि पिता शराब के लिए पैतृक जमीन बेच रहे हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन है। मां मनरेगा का काम करती है। अगर जमीन बिक जाएगी तो हम लोगों का जीवन कैसे चलेगा। बताया कि एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस पर डिप्टी सीएम ने किशोर को अधिकारियों से बात कर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed