{"_id":"6060aa878ebc3ee6517459de","slug":"ak-sharma-donated-dustbin-by-donating-shramdaan-mau-news-vns582403063","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमदान कर एके शर्मा ने किया डस्टबिन का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के बालनिकेतन स्थित जिला महिला अस्पताल में श्रमदान करे एमएलसी ए के शर्मा और अन्य।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। एमएलसी बनने के बाद दूसरी बाद गांव आए एके शर्मा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला महिला अस्पताल पहुंचकर वहां श्रम दान कर सफाई किया। इस दौरान उन्होंने बंद पड़े महिला अस्पताल के गेट को खुलवाया। इसके बाद वो रोडवेज और सदर अस्पताल पहुंचकर वहां की व्यवस्था को जाने। इस दौरान एके शर्मा ने जिला महिला अस्पताल, रोडवेज और सदर अस्पताल को पहिया युक्त डस्टबिन दान किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचे एके शर्मा ने पहले तो पूरे अस्पताल का भ्रमण किया। इसके बाद वो सीएमएस डा. बृजकुमार से अस्पताल में व्याप्त कमियों की जानकारी किए। बातचीत के दौरान सामने आया कि अस्पताल में एमआरआई की मशीन नहीं है। इस पर सीएमएस ने जल्द ही एमआरआई मशीन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। साथ ही व्याप्त सुविधाओं से जनता की सेवा पहुंचने की बात कही। इसके बाद एके शर्मा रोडवेज पहुंचे, यहां आरएम आजमगढ़ अतुल त्रिपाठी पहले से मौजूद आए हुए थे। इन्होंने बताया कि रोडवेज के निर्माण में अवरोध बनी पुरानी जर्जर बिल्डिंग को ढहाने के लिए मुख्यालय से टेंडर होना था। जो हो चुका है, होली बाद भवन ढहाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद रोडवेज भवन के निर्माण में शेष बचे निर्माण को पूरा किया जाएगा। यहां पर एके शर्मा ने पहिया युक्त डस्टबिन दिया। ढेकुलिया घाट पहुंचे एके शर्मा का लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया। यहां उन्होंने कमेटी के लोगोें से ढेकुलिया घाट को पर्यटन स्थल बनाने का प्रस्ताव मांगा। इस मौके पर उत्पल राय, प्रवीण कुमार, मनोज राय, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।