फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ajanta Cricket Academy Saidpur defeated VCC Mau.

Mau News: अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर ने वीसीसी मऊ को हराया

Wed, 23 Sep 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ajanta Cricket Academy Saidpur defeated VCC Mau.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाॅट लगाता बल्लेबाज। संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बुधवार को अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर (गाजीपुर) और वीसीसी मऊ के बीच अंडर-16 खिलाड़ियों का 40-40 ओवरों का मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में सैदपुर ने शानदार गेंदबाजी के दम पर वीसीसी मऊ को 37 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मैच में सैदपुर के कप्तान प्रियांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, सैदपुर के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम 28.3 ओवरों में मात्र 131 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आलेख ने 32, किशन यादव ने 29, अविनाश यादव ने 20 और अर्सलान ने 14 रनों का योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में 24 रन मिले। वीसीसी मऊ की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह ने 5 विकेट झटके। इसके अलावा शेखर सरोज, अमूल्य सिंह और अमन गुप्ता को 1-1 विकेट मिला, जबकि दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
विज्ञापन

जीत के लिए 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीसीसी मऊ की टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और पूरी टीम महज 94 रनों पर ढेर हो गई। अंकित प्रजापति (13 रन) और अंकित चौहान (16 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। सैदपुर की ओर से नैतिक वर्मा ने 3 विकेट, जबकि कप्तान प्रियांशु और अविनाश ने 2-2 विकेट लिए। अर्सलान, अंश यादव और रामजीत को 1-1 सफलता मिली। गेंद और बल्ले दोनों से ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले सैदपुर के खिलाड़ी अर्सलान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में अंपायरिंग अयांश सिंह और सत्यम पांडे ने की, जबकि स्कोरर की भूमिका जियाउर्रहमान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed