{"_id":"6ac15557b20c72d1320aaafb","slug":"ajanta-cricket-academy-ghazipur-defeated-bt-academy-mau-news-c-295-1-svns1029-153005-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अजंता क्रिकेट एकेडमी गाजीपुर ने बीटी एकेडमी बलिया को 166 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अजंता क्रिकेट एकेडमी गाजीपुर ने बीटी एकेडमी बलिया को 166 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाॅट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर शनिवार को खेले गए 40-40 ओवरों के मुकाबले में अजंता क्रिकेट एकेडमी गाजीपुर ने बीटी क्रिकेट एकेडमी बलिया को 166 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन (48 रन और 3 विकेट) करने वाले प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में बलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन गाजीपुर के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। अजंता क्रिकेट एकेडमी गाजीपुर ने 38.4 ओवरों में 273 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गोलू यादव ने शानदार 65 रन और प्रियांशु ने महत्वपूर्ण 48 रनों की पारी खेली।
गाजीपुर की पारी में बलिया की ओर से दिए गए 74 अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) रनों ने भी विशाल स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। बलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पवन और हनी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि दीपक, श्रेयांश, उपेंद्र, रौनक, शिवम और यश को 1-1 सफलता मिली।
274 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम अजंता एकेडमी के गेंदबाजों के आगे पस्त हो गई। रौनक के 45 रन और 36 एक्स्ट्रा रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज गाजीपुर की गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका और पूरी टीम 30.1 ओवरों में महज 108 रनों पर ढेर हो गई। गाजीपुर की ओर से प्रियांशु ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं अर्शलान और अंश को 2-2 विकेट मिले। मैच में अंपायरिंग यश और अमरीश ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्रवीण ने निभाई।