{"_id":"6593134a80751682c20e1849","slug":"aishwarya-pratap-singh-becomes-part-of-uttar-pradeshs-under-19-volleyball-team-mau-news-c-295-1-svns1028-7137-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: उत्तर प्रदेश की अंडर-19 वालीबॉल टीम का हिस्सा बने ऐश्वर्य प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: उत्तर प्रदेश की अंडर-19 वालीबॉल टीम का हिस्सा बने ऐश्वर्य प्रताप सिंह
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना (मऊ)। जिले के ऐश्वर्य प्रताप सिंह गुजरात के मेहसाना में आयोजित अंडर 19 बालीवाॅल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा होंगे। उनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम में हुआ है। वह तीन से सात जनवरी तक गुजरात के मेहसाणा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के लिए रविवार को रवाना हो गए।
मुहम्मदाबादगोहना तहसील अंतर्गत शमशाबाद गांव निवासी ऐश्वर्या प्रताप सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की अंदर-19 वालीबाॅल टीम में हुआ है। वह स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर में पिछले कई वर्षों से खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। तीन से सात जनवरी के बीच गुजरात के मेहसाना में नेशनल चैंपियनशिप आयोजित है। यहां आजमगढ़ से युवराज प्रताप, मुहम्मद सारिम तथा मऊ से एकमात्र खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह अपने राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नेशनल चैंपियनशिप में चयन से ऐश्वर्य के माता-पिता बेहद खुश हैं। पिता बालेंद्र भूषण सिंह ने बताया कि कई वर्षों के कठिन परिश्रम व प्रशिक्षण से यह मुकाम मिला है। ऐश्वर्य का सपना राष्ट्रीय टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय पदक जीतना है। क्षेत्रीय लोग चयन से हर्ष का माहौल है। हर्ष प्रकट करने वालों में एमएलसी द्वय यशवंत सिंह, विक्रांत सिंह रिशू, ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबादगोहना रानू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, रवि पासी, अतुल सिंह, रामदरश यादव, विष्णुकांत श्रीवास्तव, डाॅ. अनुराग सिंह, अंजनी तोमर आदि शामिल रहे।