फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aided secondary schools will be improved with Project Alankar

Mau News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवरेंगे सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय

Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aided secondary schools will be improved with Project Alankar
शासन की तरफ से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयाें का कायाकल्प प्रोजेक्ट अलंकार के तहत किया जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 50 वर्ष से अधिक पुराने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के भवनों की मरम्मत कराई जाएगी। विभाग के तरफ से दो सहायता प्राप्त विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 75 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। साथ ही तीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
जिले में 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से कई विद्यालयों की हालत काफी खराब हो चुकी है। कहीं आवश्यक कमरे नहीं हैं तो कहीं काफी समय पहले बने कमरे पुराने हो चुके हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के तहत इन विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योजना के तहत जैश इंटर कॉलेज और चंद्रमौली शिक्षा धाम इंटर कॉलेज के भवनों का कायाकल्प के लिए विभाग की तरफ से 75 लाख का बजट स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापू इंटर कॉलेज कोपागंज, नेहरु इंटर कॉलेज फैजुल्लाहपुर, नेहरु इंटर कॉलेज रतनपुरा के कायाकल्प के लिए विभाग की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया है।
योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, खेल का मैदान, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टॉफ कक्ष, बालक व बालिका का शौचालय, चहारदीवारी, बिजली व्यवस्था, साइकिल स्टैंड आदि का निर्माण कराया जाएगा।
कॅालेज प्रशासन को लागत का 25 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा। जबकि 75 प्रतिशत धनराशि शासन की तरफ से जारी की जाएगी। बजट की मंजूरी मिलने पर अगली कार्यवाही की जाएगी।


प्रोजेक्ट अलंकार के तहत दो सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। तीन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर अगली प्रक्रिया शुरू होगी। - सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article