फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   aid to earthquake victims

नेपाल भूकंप पीड़ितों की सहायता को बढ़े कदम

Mon, 04 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 04 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
aid to earthquake victims
 नेपाल सहित देश के विभिन्न प्रदेशों मेें आए भूकंप से पीड़ित की सहायता के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ आम लोग भी आगे आने लगे हैं। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने शहर में घूमकर धन एकत्रित किया।
विज्ञापन



अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण ठरड के नेतृत्व में भूकंप पीड़ितों के सहायतार्थ राहत सामग्री नेपाल रवाना की गई। राहत दल में उनके अलावा  प्रांतीय उपाध्यक्ष संदीप सराफ, शाखाध्यक्ष एंथोनी अग्रवाल, सुशील अग्रवाल को शाखा सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह से भेजा।
विज्ञापन



राहत सामग्री में चूड़ा, चना, भूजा, गुड़, बिस्कुट, रस्क, मिनिरल वाटर, तिरपाल, सेनेट्री पैड, टार्च, कंबल, चावल आदि हैं। इसके पूर्व मऊ शाखाध्यक्ष एंथोनी अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने सेवा की भावना को ईश्वरीय कार्य समझते हुए शहर में घूमते हुए धन एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, अभिषेक ठरड, महावीर अग्रवाल, विजय बंसल, मनोज रुंगटा, नारायण सराफ, कौशल किशोर आदि शामिल थे। इसी क्रम में नेपाल व भारत में आए विनाशकारी भूकंप के चलते हुई तबाही के तहत राहत पहुंचाने के क्रम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने


जुलूस की शक्ल मेें छोटी-छोटी टोलियां बनाकर दुकानदारों, व्यापारियों व आम जनमानस से सहयोग मांगकर 8447 रुपया एकत्रित किया। सहयोग करने वालों मेें रामाशीष राय, सुजीत सिंह, रामकृष्ण भारद्वाज, भोला चौरसिया आदि शामिल थे।


घोसी संवाददाता के अनुसार सेवा भारतीय के तत्वावधान में घोसी नगर के बड़ागांव मोड़ से स्टेशन रोड तक नेपाल के भूकंप पीड़ितों के लिए धन व खाद्य सामग्री संग्रह की गई।


सेवाभारती व राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा प्रथम दिन 18506 रुपये तथा एक पीकअप से पेयजल व खाद्य सामग्री को नेपाल के लिए रवाना किया गया। सहायता संग्रह का कार्यक्रम सोमवार व मंगलवार को भी होगा। सेवा के लिए स्वयंसेवकों को भी भेजने का निर्णय लिया गया।



इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री दुर्गविजय राय ने कहा कि नेपाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदा से हम लोग दुखी हैं। नेपाल पड़ोसी देश है। इसके दुख की घड़ी में सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि तन मन धन से सहयोग करें। धन संग्रह में सहयोग करने वालों में मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, कन्हैया चौहान, प्रदीप श्रीवास्तव, विनय राय, कृपाशंकर, आनंद चौधरी, प्रमोद राय, बालेंदु, वायुनंदन मिश्र, सिद्धार्थ शंकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed