{"_id":"04ad815baae62c112f7608841eca2017","slug":"agencies-indefinite-fast-against-arbitrary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसियों की मनमानी के खिलाफ बेमियादी अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसियों की मनमानी के खिलाफ बेमियादी अनशन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक दोहरीघाट क्षेत्र के गैस एजेंसियों द्वारा मनमाना रवैया अपनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को बेमियादी अनशन शुरू किया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आठ सूत्री मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। बताया कि गैस एजेंसियों की मनमानी से आए दिन लोगों को सिलेंडर के लिए भटकना पड़ता है। बुकिंग कराए जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
बेमियादी अनशन पर बैठे सड़ासों गांव निवासी रामप्रवेश एवं रसूलपुर निवासी रामफल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस एजेंसियों द्वारा मनमानी की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
हर एजेंसी संचालकों द्वारा डिलेवरी शुल्क वसूल किया जाता है लेकिन घर तक किसी का भी सिलेंडर नहीं पहुंचाया जाता है। इन लोगों ने नए कनेक्शन के नाम पर ज्यादा धनराशि वसूलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि पुराने उपभोक्ताओं को भी आधार कार्ड से लेकर अन्य कागजात जमा कराने के लिए लेकर दौड़ाया जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
कहा कि उपभोक्ताओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बेमियादी अनशन पर दो लोग देर शाम तक बैठे रहे और मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इन लोगों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।