फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After the murder , threw bodies

राजगीर की हत्या कर शव अरहर के खेत में फेंका

Mon, 21 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 21 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
After the murder , threw bodies
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के डंगौली गन्नीपुर गांव के निकट रविवार को अरहर के खेत में हत्या कर फेंकी ग्रइ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाले की पहचान उसी गांव के राजगीर मिस्त्री अच्छेलाल चौहान के रूप में हुई।
विज्ञापन



उसके पैर पर गर्म पदार्थ पड़ने से फफोले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। राजगीर के भाई ने पुलिस को हत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है।
विज्ञापन


 
डंगौली  गन्नीपुर गांव निवासी अच्छेलाल चौहान (40) पुत्र फौजदार शनिवार को घर से निकला तो फिर देर रात तक वापस नहीं लौटा। रात में अच्छेलाल के घर न पहुंचने पर परिवार के सदस्य परेशान थे। सदस्यों ने उसकी इधर उधर तलाश भी की लेकिन पता नहीं लग।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सुबह गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे के बगल अरहर के खेत में ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो अवाक रह गए। शव मिलने की सूचना गांव में पहुंचते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए।


 अच्छेलाल का शव औंधे मुंह अरहर के खेत में फेंका गया था। उसके नाक और मुंह से खून आ रहा था। दोनों पैरों पर किसी गर्म पदार्थ  के गिरने से फफोले पड़ गए थे। वहीं, गले में भी निशान दिखाई दे रहे थे। कयास लगाया जा रहा था कि उसके शरीर पर बेरहमी से किसी ने खौलता हुआ पानी डाल दिया और गला दबाकर हत्या करके उसका शव को अरहर के खेत में फेंक दिया गया।



सूचना पाकर मौके पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आनंद कुमार, कोतवाल हवलदार यादव पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध  में कोतवाल हवलदार यादव का कहना है कि अच्छेलाल चौहान के भाई मोती ने हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा कि मामला हत्या का है या नहीं। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed