{"_id":"60e4960a8ebc3ecccd6884d7","slug":"after-the-dispute-the-young-man-slit-the-woman-s-throat-mau-news-vns598997648","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: विवाद के बाद युवक ने महिला का गला रेता, लिव इन रिलेशनशिप में रहती है महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: विवाद के बाद युवक ने महिला का गला रेता, लिव इन रिलेशनशिप में रहती है महिला
Wed, 07 Jul 2021 01:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:10 AM IST
सार
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मोहल्ले के डॉ. रामलाल राय की गली के पास की घटना है। महिला की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मऊ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मोहल्ले के डॉ. रामलाल राय की गली के पास रहने वाली एक महिला का मंगलवार की देर शाम युवक ने चाकू से गला रेत दिया। आरोपी युवक के साथ महिला लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
भीटी मोहल्ला निवासी महिला, युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। महिला और युवक के बीच मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए युवक ने चाकू से महिला का गला रेत दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन