{"_id":"6047ab5c8ebc3ed82f3cdca1","slug":"after-talking-to-mobile-the-student-hanged-her-life-mau-news-vns5788903183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से बात करने के बाद छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से बात करने के बाद छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के बनियाबान तिराहा क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं की एक छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर थे। मां जब घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात मान रही है।
मधुबन थाना क्षेत्र के बनियाबांध तिराहा की रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका की 16 वर्षीय बेटी व कक्षा 11 की छात्रा घर पर अकेली थी। मां और बड़ा भाई काम पर चले गए थे। इस दौरान छात्रा ने किसी से फोन पर बात की और इसके बाद दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर 12 बजे मां घर लौटी और बेटी को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बेटी के कमरे में र्गई तभी बड़ा भाई भी घर पहुंच गया। दोनों कमरे में फंदे से लटकी उसकी लाश देखकर सहम गए और रोने लगे। घटना की जानकारी होने पर वहां भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है। इसी सिलसिले में वह कुचाई गया था। जहां उसके एक दोस्त ने उसे फोन कर बताया कि उसकी बहन फांसी लगाने जा रही है। इसके बाद वह भागकर घर पहुंचा लेकिन जब तक उसकी बहन आत्महत्या कर चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
छह भाई बहनों की लाडली थी
मृतका की मां ने बताया कि मृतका छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थी। उसकी तीन बड़ी बेटियों का विवाह हो चुका है, बड़ा बेटा प्राइवेट काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। छोटा बेटा सुजीत पढ़ाई करता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।