फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After sexual exploitation, now he is threatening to make the video viral.

Mau News: यौन शोषण के बाद अब वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

Tue, 18 Feb 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
After sexual exploitation, now he is threatening to make the video viral.
मधुबन। थाना क्षेत्र के युवती ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि संतान होने के बाद आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया था। पर अब वह अपने वादे से मुकर गया है। दबाव बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही आरोपी के छह परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने बताया कि आरोपी प्रदीप साहनी ने सात वर्ष पूर्व यौन शोषण किया, वह गर्भवती हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसे बालिग होने के बाद शादी का आश्वासन दिया। जब बालिग हो कर शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। यौन शोषण के समय बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि साथ उसके परिजन रणजीत, अखिलेश, भागमती, बबीता, शिल्पा और सुमन भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं मधुबन थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस केस में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed