फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After raping the boy, he was drowned in a pond and killed; FIR lodged

Mau News: दुष्कर्म के बाद बालक को पोखरी में डुबाेकर मारा, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Mar 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
After raping the boy, he was drowned in a pond and killed; FIR lodged
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 27 फरवरी को पांच वर्षीय बालक का पोखरी में शव मिला था। उसके मामा ने दुष्कर्म के बाद डुबाेकर हत्या का आरोप लगाकर सोमवार को अपने दो चचेरे भाइयों, एक की पत्नी और टेंट लाइट लगाने वाले कुछ अज्ञात मजदूरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिकी के अनुसार मामा का आरोप है कि 28 फरवरी को तिलक और सात मार्च को उसकी शादी थी। बहन उत्तराखंड के नैनीताल से अपने पति और पांच वर्षीय बेटे के साथ घर आई थी।
विज्ञापन

तिलक से दो दिन पहले 26 फरवरी की रात उनका भांजा लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। अगले दिन 27 फरवरी की सुबह घर से 50 मीटर दूर पोखरी में शव उतराया मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता बेटे का शव लेकर नैनीताल चले गए थे। शव दफनाने की तैयारी चल रही थी, तभी शरीर पर खून का निशान दिखने मिल गए। इससे परिजन हैरान रह गए। शक होने पर पुलिस से शिकायत की और नैनीताल में बच्चे का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डुबने से मौत की पुष्टि हुई। दुष्कर्म के मामले को संदिग्ध मानते हुए विसरा सुरक्षित रख लिया गया। दुष्कर्म के बाद हत्या का शक जताते हुए मामा ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दो चचेरे भाइयों व एक की पत्नी के खिलाफ नामजद और कुछ टेंट लाइट लगाने वाले अज्ञात मजदूरों के विरुद्ध हत्या, दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।


कोतवाली में शिकायत के बाद तीन नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पोखरी शिकायतकर्ता के घर से 50 मीटर की दूरी पर है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र सिंह, सीओ, घोसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed