फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After protest by shopkeepers, the roadways team which went to remove encroachment returned

Mau News: दुकानदारों के विरोध के बाद अतिक्रमण हटाने गई रोडवेज की टीम लाैटी

Thu, 17 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
After protest by shopkeepers, the roadways team which went to remove encroachment returned
घोसी। स्थानीय बस स्टेशन के परिसर के पास अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटाने गई परिवहन निगम की टीम को दुकानदारों ने लौटा दिया। जबकि निगम के अधिकारियों का कहना था कि दुकानदारों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय बस स्टेशन के परिसर में कैंटीन संचालक आशीष मोदनवाल की शिकायत पर बृहस्पतिवार को बस स्टेशन के आसपास अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को जमींदोज कराने के लिए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दोहरीघाट चंद्रकला शुक्ला के नेतृत्व में टीम जेसीबी से लेकर मौके पर पहुंची। टीम के आने की सूचना पर व्यापार मंडल घोसी के अध्यक्ष अभय तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधिकारियों से रोजी-रोटी का हवाला देकर दुकानदारों को हटाने से मना कर दिया। आवश्यकता पड़ने पर स्वतः हटाने की बात कही। जबकि रोडवेज की टीम ने दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन

खलिहान की जमीन पर बने चार घरों पर चला बुलडोजर

रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कला गांव में उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए चार मकानों को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया। नसीराबाद कला ग्राम पंचायत निवासी और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलाकांत पांडेय ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया था। जिसमें गांव में खलिहान की सरकारी जमीन पर मंगर, किसुन, हरिश्चंद्र और अमरजीत ने अवैध रूप से रिहायशी मकान बनाया है। उच्च न्यायालय ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी। प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सरकारी जमीन पर बनाए गए चारों मकान को जमींदोज करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed