फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   After 72 hours, the black-eyed killer brother is away from the police.

Mau News: 72 घंटे बाद कलयुगी हत्यारा भाई पुलिस की गिरफ्त से दूर

Sun, 09 Jun 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
After 72 hours, the black-eyed killer brother is away from the police.
बोझी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुड़हनी गांव में बृहस्पतिवार देर रात रिश्तों को शर्मशार करते हुए डांटने से गुस्सा छोटे भाई ने सिपाही की हत्या कर दी। इस मामले में तीन दिन बीतने के बाद भी घोसी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उधर तीसरे दिन भी इस घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। बतातें चले कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुड़हनी गांव निवासी सिपाही संदीप पटेल पुत्र लालबहादुर की हत्या बीते बृहस्पतिवार को उसके छोटे भाई दिलीप ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर कर दी। यह वारदात को आरोपी ने उस समय अंजाम दिया जब जब उसका भाई खाना खाने के बाद सो रहा था, इससे वह अपना बचाव नहीं कर सका। इस मामले में मृतक की मां आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन शनिवार को पूरा दिन बीतने के बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक संदीप सिंह पटेल (35) जौनपुर के मछलीशहर में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उधर तीन दिन बीतने के बाद भी गांव और इलाकेवासी घटनाक्रम पर सोच सोच कर हैरान हैं। वहीं इस घटना से आशा देवी बुरी तरह से टूट चुकी हैं, वह बार बार अपने बड़े बेटे को याद कर बेहोश हो जा रही हैं। उसके मुंह से बार बार यह ही निकल रहा है पहले पति गया, अब बड़ा बेटा भी गया। वहीं अब छोटा बेटा इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार है। इस संबंध में घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही हत्यारोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed