फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates will boycott the court of Juvenile Justice Board for a month

किशोर न्याय बोर्ड की कोर्ट का एक माह तक बहिष्कार करेगें अधिवक्ता

Thu, 18 Nov 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Advocates will boycott the court of Juvenile Justice Board for a month
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में बृहस्पतिवार को हुई। इसमें दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता उपमन्यु राय के विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान न्यायाधीश की ओर से उच्च न्यायालय को भेजे गए न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही के संबंध प्रार्थना पत्र के बाबत विचार विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं ने इस कार्यवाही की निंदा किया। साथ ही किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश की कोर्ट का एक माह तक लगातार बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बार के महामंत्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान न्यायाधीश ने वरिष्ठ अधिवक्ता उपमन्यु राय के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अवमानना की कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भेजा है। जो गलत है, अधिवक्ता किसी भी दशा में इस कार्रवाई का हर स्तर पर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय और संचालन महामंत्री अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सदानंद राय, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय ,अमरनाथ सिंह, लालजी पांडेय, अश्वनी सिंह, मनोज कुमार पांडेय, सत्येंद्र नाथ राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र राय, मान सिंह यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed