{"_id":"680f6a59cca6b8918d0a8430","slug":"advocates-took-to-the-streets-demanding-the-transfer-of-sdm-boycotted-work-and-protested-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध
Mon, 28 Apr 2025 05:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 28 Apr 2025 05:31 PM IST
सार
मधुबन तहसील बार के समर्थन में सदर और घोसी तहसील के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। न्यायिक कार्य न होने से वादकारी निराश लौटे।
विज्ञापन
मार्च निकालकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मधुबन एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर मधुबन तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। मांगों को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी की फिर हाथों में तख्तियां और मुंह पर मास्क लगाकर मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस तहसील परिसर से निकलकर मधुबन बाजार होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचा।
विज्ञापन
वहां अधिवक्ताओं ने मधुबन कांड के अमर शहीदों को नमन किया। वहीं मधुबन तहसील बार के समर्थन में सदर और घोसी तहसील के अधिवक्ताओं ने भी कार्य बहिष्कार किया। सोमवार को किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं हुए। वादकारी मायूस होकर लौट गए। मधुबन तहसील बार के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीते 25 अप्रैल से अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर आंदोलन पर हैं।
विज्ञापन
एसडीएम मधुबन की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उनके द्वारा न्यायिक कार्य की गरिमा का पालन नहीं किया जा रहा है। विधिक प्रक्रियाओं को पालन न करते हुए पत्रावालियों को अनियमित तरीके से पारित किया जा रहा है। हमारी मांग है कि एसडीएम मधुबन का यहां से स्थानांतरण किया जाय और अब तक जारी सभी पत्रावालियों को तलब कर उनकी न्यायिक समीक्षा की जाय।
विज्ञापन
जुलूस में मनोज कुमार सिंह, तारिक जमील, बजरंगबली पांडेय, मनोज कुमार, प्रदीप मिश्रा, योगेश कुमार चतुर्वेदी, अविनाश कुमार मल्ल, संजय यादव, शिवानंद मौर्य, आनंद कुमार त्रिपाठी, सत्यप्रकाश सिंह, आसिफ खान, राजेश कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
एसडीएम बोले अनावश्यक बनाया जा रहा दबाव
इस संबंध में मधुबन एसडीएम अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी आपत्तियों का समय सीमा के अंदर निस्तारण हमारी पहली प्राथमिकता है। कार्य तेजी से हो रहा है।
वर्तमान में पैमाइस के लंबित 43 आवेदन में से 36 का निस्तारण किया जा चुका है। वरासत के मामले भी तेजी से निस्तारित हो रहे हैं। अधिवक्ता संघ को वार्ता एवं सहयोग के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन सहयोग नहीं मिल रहा है।
निराश होकर लौटे वादकारी
सदर, मधुबन और घोसी तहसील में अपनी अपनी फाइलों में सुनवाई पर पहुंचे वादकारियों ने बताया कि आए दिन अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर कर देते हैं, जिससे उनके मामले लंबित हो रहे हैं। किसी की 15 दिन तो किसी की 30 दिन बाद सोमवार को सुनवाई होनी थी।
लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते आज भी फाइलों में तारीख लग गई। सदर तहसील में पहुंचे वादकारियों ने बताया कि सदर तहसील में मंगलवार और शनिवार को न्यायिक कार्य नहीं होता है। शेष चार दिन में तीन दिन तहसील बार द्वारा कोई न कोई कारण बताकर प्रस्ताव कर दिया जाता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन