{"_id":"59a9a7584f1c1bee278b4b3c","slug":"advocates-on-the-assurance-adjourned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर अधिवक्ताओं का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर अधिवक्ताओं का धरना स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में अधिवक्ता के साथ गत दिनों हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तार करने और अधिवक्ता के ऊपर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को स्पंज करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का चल रहा धरना शुक्रवार को जिलाधिकारी से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंहं और मंत्री उपेंद्र चौहान ने बताया कि डीएम ने मामले में शाम तक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। जिसके आधार पर धरना स्थगित कर दिया गया। सोमवार को आम सभा की बैठक में अग्रिम कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को भी अपनी मांगों को लेकर सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेट और तहसील के अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के आवाह्न पर तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तथा अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को वापस लेने सहित अन्य मांगों पर कार्यवाही न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने गुरुवार से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू किया । शुक्रवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल बार के अध्यक्ष, मंत्री के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। जिलाधिकारी ने मामले में समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया। धरना को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के साथ ही जिले के चारो तहसीलों के अधिवक्ता शुक्रवार को दूसरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस संबंध में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं की छह मांगे थी। जिसमें वार्ता के दौरान चार मांगों पर सहमति बनी है । जिसमें तीन मांगे शुक्रवार की शाम तक पूरा कर दिया जाएगा।