फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates of the police administration blew mannequin

अधिवक्ताओं ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

Fri, 13 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 13 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Advocates of the police administration blew mannequin
 इलाहाबाद में हुए अधिवक्ता हत्याकांड का मामला ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी घोसी तहसील मुख्यालय पर प्रतीकात्मक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



 इस दौरान गुस्साए वकीलों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशाद अहमद  मंत्री दिनेश कुमार ओझा ने कहा
विज्ञापन



कि इलाहाबाद में हुई अधिवक्ता के हत्या की जितनी निंदा की जाए वह कम ही है। यह हत्या अधिवक्ता की नहीं संविधान व कानून की हत्या है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष सैयद अहमदुल्लाह व उप मंत्री रामप्रवेश यादव ने
विज्ञापन
विज्ञापन



मांग की कि आरोपी को अविलंब गिरफ्तारी की जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। अंत में राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी घोसी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजेश सोनकर,




वीके वर्मा, अरविंद सिंह, राजेंद्र यादव, कालिका दत्त पांडेय, जयप्रकाश यादव, वृजेश राय, अनिल मिश्र, रमेश श्रीवास्तव, उमेश चंद, तारिक जफर आजमी, अशोक चौहान आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed