फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates are pursuing judicial work

बार कौंसिल के आवाह्न पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sat, 20 Feb 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Advocates are pursuing judicial work
मऊ। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर जिले के अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वकीलों के हड़ताल पर रहने से वादकारियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर उनके प्रस्ताव के समर्थन में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। बार के अध्यक्ष राजेंद्र राय ने बताया कि बार काउंसिल के आवाह्न पर महोबा में पुलिस संरक्षण में माफियाओं के उत्पीड़न से क्षुब्ध अधिवक्ता मुकेश पाठक और मेरठ में विधायक तथा माफियाओं से क्षुब्ध अधिवक्ता ओमकार तोमर के आत्महत्या के मामलों में प्रशासन की तरफ से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा प्रयागराज जिले में अधिवक्ता की बिना कारण पिटाई और उसके वाहन का चालान कर जुर्माना वसूले जाने की घटना, एटा पुलिस द्वारा अधिवक्ता के घर का दरवाजा जबरदस्ती तोड़े जाने तथा परिवार के सदस्यों को जेल भेजे जाने, तेलंगाना प्रदेश के अधिवक्ता दंपति की दिनदहाड़े हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल ने शनिवार को विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया। बार काउंसिल के अह्वाहन पर शनिवार कोअधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाए। साथ ही राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed