फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocates are also on strike on the 14th day

अधिवक्ता14वें दिन भी रहे हड़ताल पर 

Wed, 25 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 25 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Advocates are also on strike on the 14th day
इलाहाबाद जिले में अधिवक्ता नबी अहमद की हत्या के विरोध में और वहां के डीएम, एसएसपी के स्थानांतरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट व तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। वहीं उच्च न्यायालय के आदेश व बार कौंसिल के नोटिस का हवाला देते  सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के विरोध के बावजूद संघ की बैठक कर प्रस्ताव करने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी बनी रही। पदाधिकारियों के प्रस्ताव न करने के चलते दीवानी कचहरी में बुधवार को न्यायिक कार्य प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पूर्व में पारित प्रस्ताव के क्रम में अपनी मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को जारी रखते हुए बुधवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया। वही सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार की सुबह बार के पदाधिकारियों से संघ की बैठक कराए जाने की मांग करने लगे। लेकिन बार के पदाधिकारी उच्च न्यायालय के आदेश व बार कौंसिल के नोटिस का हवाला देते हुए बैठक बुलाने और चर्चा कराने को तैयार नहीं हुए। जिसको लेकर अधिवक्ताओं व पदाधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पदाधिकारियों द्वारा बैठक न किए जाने से गहरी नाराजगी रही। इस दौरान कुछ अधिवक्ता बार की बैठक कर मामले पर चर्चा कराकर प्रस्ताव कराये जाने के पक्ष में थे , वहीं कुछ अधिवक्ता बैठक न किए जाने और न्यायिक कार्य शुरू किए जाने के पक्ष में थे। पदाधिकायों द्वारा बैठक न बुलाए जाने और प्रस्ताव न किए जाने पर दीवानी कचहरी में बुधवार को न्यायिक कार्य शुरू हो गया। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य शुरू करने से वादकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed