फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advocate sitting on dharna against Tehsildar

तहसीलदार के विरोध में धरना पर बैठे अधिवक्ता,

Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Advocate sitting on dharna against Tehsildar
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में तहसीलदार की कार्य प्रणाली के विरोध में धरना पर बैठे अधिवक्ता।संवाद - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में तहसीलदार न्यायालय में भ्रष्टाचार और मुकदमों की फाइलों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब करने आदि आरोपों को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना दिया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरोध में नारेबाजी किया। तहसीलदार कार्यालय व न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। फाइलों के निस्तारण में तेजी लाए जाने तक तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। बता दें कि स्थानीय तहसील के अधिवक्ता विगत 15 दिनों से तहसीलदार सुभाष चंद यादव के न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। इस दौरान कोई कार्रवाई होती न देख बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खालिद जमाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के समक्ष धरना दिया। विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसीलदार स्थानांतरण की मांग किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार न्यायालय में धारा 38 की फाइलों को भी अनावश्यक रूप से लटकाया जा रहा है। इसके अलावा पुराने दाखिल खारिज के फाइलों को भी निस्तारित नहीं किया जा रहा है जिससे वादकारी व अधिवक्ता काफी परेशान है। आरोप लगाया कि कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी इस न्यायालय में कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिवक्ताओं ने बताया कि 15 दिनों से तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किए जाने के बाद भी किसी सक्षम अधिकारी द्वारा इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई जिससे क्षुब्ध होकर अधिवक्ताओं को धरने पर बैठना पड़ा है। धरना में महेंद्र राय, खुर्शीद अहमद, ललन सिंह, राजकुमार पासवान, विनय श्रीवास्तव, आबिद एजाज, लालजी, सभ्य पाल, सुधीर सुधीर श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, रामपलट राय, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, इनाम खान, प्रभाकर राय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed