{"_id":"5fd7aa1d8ebc3e3b8f7cac36","slug":"advocate-moves-the-link-of-real-justice-sdm-mau-news-vns56344091","type":"story","status":"publish","title_hn":"वास्तविक न्याय की कड़ी को आगे बढ़ाता है अधिवक्ता : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वास्तविक न्याय की कड़ी को आगे बढ़ाता है अधिवक्ता : एसडीएम
विज्ञापन
मधुबन। बार एवं बेंच एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों के आपसी सहयोग से ही न्याय प्रक्रिया को सही मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है। न्याय की बात तब आती है, जब उत्पीड़न होता है लेकिन न्याय व बेंच के बीच की कड़ी बनते हुए अधिवक्ता वास्तविक न्याय की कड़ी को आगे बढ़ाता है। यह बातें उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने तहसील अधिवक्ता संघ 2020-21 के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह व मंत्री सुरेश प्रसाद के अवधि की तारीफ करते हुए कहा कि छोटे मोटे जनहित के बातों को लेकर आपसी तनाव के बीच बार बेंच के मर्यादाओं में रहते हुए न्याय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोगात्मक रवैया अपनाए रहें । आशा है कि नवागत अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी, मंत्री तारिक़ जमील के कार्यकाल में बार बेंच के संबंध और मधुर होंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तहसीलदार राहुल गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की वह कड़ी है जो निर्भीक रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज व न्याय व्यवस्था के बीच अहम भूमिका अदा करता है। इसके पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी, मंत्री तारिक़ जमील , वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह, फूलचंद साहनी, सहायक उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री संजय कुमार यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह, अखिलेश पांडेय, संतोष तिवारी, पारस यादव, मनोज कुमार सिंह, योगेश चतुर्वेदी, प्रदीप मिश्रा, मोहन यादव आदि रहे।