फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advice to prevent fetal homicide investigation and legal literacy camp

विधिक साक्षरता शिविर में भ्रूण जांच व हत्या रोकने की सलाह

Sun, 21 Dec 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sun, 21 Dec 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
Advice to prevent fetal homicide investigation and legal literacy camp
भ्रूण की जांच नहीं कराने से लैंगिक अनुपात में सुधार लाया जा सकता है।
विज्ञापन
इसलिए लोगों को भ्रूण जांच नहीं कराना चाहिए।

क्योंकि लिंग अनुपात में कमी से समाज में अराजकता फैल जाएगी। उक्त बातें रविवार को परदहां ब्लाक परिसर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में प्रभारी जिला जज राजीव गोयल ने कहीं।

इस दौरान उन्होंने लोगों से भ्रूण हत्या रोकने की अपील की। प्रभारी जिला जज राजीव गोयल ने कहा कि लड़का व लड़की में समानता होनी चाहिए। इसके लिए भ्रूण जांच व भ्रूण हत्या न होने दें।

कहा कि महिला के नाम जमीन का बैनामा कराने पर भी स्टांप कम लगता है। चीन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए एक संतान की पहल की गई। लोगों ने भ्रूण जांच कराना शुरू कर दिया।

जिससे लिंग अनुपात में कमी आ गई और इसका दुष्परिणाम हुआ कि वहां अराजकता का माहौल पैदा हो गया। इस लिए अपने यहां ऐसी हालत न आने दे ।

प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज इंद्रप्रकाश ने कहा कि शिविर का उद्देश्य गरीब व निर्धन लोगों को विधिक रुप से जागरूक करना है। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों के निस्तारण पर बल दिया।

गरीब लोगों को मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने घटते लिंग अनुपात पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्ष 2001 में एक हजार पुरुष पर 927 महिलाएं थी जब कि 2011 में यह घटकर 912 हो गया।

समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करें, नहीं तो उसका दुष्परिणाम भुगतना पडे़गा। मुंसिफ मुहम्मदाबादगोहना अचल प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रूण जांच कराना कानूनन अपराध है।

आगे कहा कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम का सही से अनुपालन हो जाय तो भ्रूण हत्याएं रोकी जा सकती हैं। जयहिंद कुमार ने कहा कि प्राचीन काल मेें बालिका बचाओ शब्द नहीं था।

लैंगिक जांच कराना कानून में अपराध है। उत्तराधिकार अधिनियम में महिलाओं को अधिकार दिया गया है। कहा कि समानता नहीं हुआ तो महिलाओं का अनुपात कम हो जाएगा।

तहसीलदार सदर श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि लड़का व लड़की में भेदभाव न बरतें, दोनों के प्रति समानता का व्यवहार करे। पिता की संपत्ति में पुत्री का भी पूरा हक है।

खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने शासन द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बाबत लोगों को जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण पर बल दिया।

इस मौके पर आकाश रोशन, विनोद कुमार सिंह, शिवधनी आदि उपस्थित रहे। संचालन बीडीओ मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed