फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Advice not to hoard gold, silver, petrol and diesel

Mau News: सोने-चांदी और पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी न करने की नसीहत

Thu, 21 May 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Advice not to hoard gold, silver, petrol and diesel
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बुधवार को सराफा कारोबारियों और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। डीएम ने सोने-चांदी और पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी न करने की नसीहत दी। इस दौरान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की अपील पर राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान व्यापारी प्रतिनिधि मनीष सर्राफ ने कहा कि सर्राफा व्यापारी प्रधानमंत्री की अपील का पालन करेंगे तथा सोने का अनावश्यक भंडारण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े कारीगरों की आर्थिक स्थिति, व्यापार में आई गिरावट तथा विभिन्न व्यापारिक समस्याओं का उल्लेख करते हुए साहूकारी लाइसेंस पुनः जारी करने एवं अन्य मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार पूर्व वर्षों की तुलना में काफी प्रभावित हुआ है तथा छोटे व्यापारियों एवं कारीगरों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
वहीं व्यापारी संजय वर्मा ने कहा कि अपील के बाद स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े कारीगरों की स्थिति और प्रभावित हुई है तथा बड़ी मात्रा में खरीद-बिक्री को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
इसी क्रम में पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा कंपनियों से आवंटन कम मिलने तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने एवं कंपनियों से आपूर्ति बढ़ाने को लेकर प्रयास किए जाने की मांग रखी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने प्रधानमंत्री की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि बिना आवश्यकता खरीद-बिक्री से बचें तथा जमाखोरी जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें।
उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने एवं प्रशासन को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने की अपील की। पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह भी दी।
इससे पहले जिलाधिकारी ने सर्राफा व्यापारियों से कहा कि अधिक मात्रा में खरीद-बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं। कारीगरों की समस्याओं के संबंध में उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

वहीं पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर कहा कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। ऐसे में किसी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति न बनने दें तथा अनावश्यक खरीद से बचें। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों पर आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed