{"_id":"5fecca848ebc3e3d5028c523","slug":"adrm-inspected-pipridih-railway-station-mau-news-vns5664154151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने पिपरीडीह रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने पिपरीडीह रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह (मऊ)। रेल दोहरीकरण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के उद्देश्य से अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रवीण कुमार ने निरीक्षण स्पेशल यान से बुधवार को औड़िहार-भटनी रेल खंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिपरीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह निरीक्षण स्पेशन यान से पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर सुलभ शौचालय, यात्री प्रतिक्षालय, स्टेशन की सुंदरीकरण सहित अन्य दूसरे कार्यों की जानकारी लेते हुए समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया।
वहीं स्टेशन पर पुराने जर्जर भवन तोड़ कर हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्लेटफार्मों के विस्तार,उन्नयन एवं संख्या बढ़ाने, ट्रेलिंग एवं फेसिंग पाइंटसों ,संरक्षा मानदंडों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यो के क्रियान्वयन में अपनाई जाने वाली कार्य प्रणाली की समीक्षा की।
इस मौके पर परियोजना प्रबंधक वी.के.शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अतुल त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/कर्षण पंकज केशरवानी, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं बाजार के व्यापारियों ने एडीआरएम को ज्ञापन सौपा। जिसमें पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज का निर्माण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राकेश कुमार गुप्ता, अनील, गीरीश, गुड्डू सिह, शंभू राम, संजय खरवार आदि व्यापारी मौजूद रहे।